पति नवीन को तलाक देकर स्वाति मालीवाल ने किया ट्वीट करूंगी मिस

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का अपने पति नवीन जयहिंद से तलाक हो गया है। नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष हैं और हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा गया थास्वाति मालीवाल ने अपने तलाक की जानकारी खुद ट्वीट के जरिये साझा की है।



इसी के साथ उन्होंने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा हैमिस करूंगी। पति नवीन जयहिंद अपने तलाक को लेकर स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया है- यह मेरे लिए बेहद दुखद घड़ी है। सबसे दर्दनाक क्षण तब होता है जब आपकी परियों की कहानी समाप्त होती है। मेरी भी कहानी समाप्त हो गई है। मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया है। कभी- कभार दो बेहतरीन शख्स भी साथ नहीं रह पाते हैं। मैं अपने पूर्व पति को बहुत याद करूंगी। उन्हें और भविष्य में उनके साथ जो जिंदगी होती, उसे मिस करूंगी।दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बनाए जाने से पहले स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल की सलाहकार (शिकायत) थीं। सूचना का अधिकार कार्यकर्ता होने के साथ इंडिया अगेंस्ट करप्शन की सबसे युवा सदस्य के रूप में काम कर चुकीं स्वाति वर्ष 2006 से ही अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़ी हुई हैं। पेशे सॉफ्टवेयर इंजीनियर स्वाति मालीवाल ने अपनी बेहद शानदार नौकरी छोड़कर बतौर ऋञ्जकार्यकर्ता समाज सेवा को अपना करियर चुना। 


दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जन्मीं स्वाति मालीवाल की शादी रोहतक (हरियाणा) के रहने वाले नवीन जयहिंद से हुई ।स्वाति मालीवाल ने दिल्ली में जगह-जगह चल रहे अनैतिक देह व्यापार को लेकर व्यापक स्तर पर काम किया है। वह कई बार महिलाओं से जुड़े मसलों को लेकर धरने पर भी बैठ चुकी हैं।अंतिम बार वह दुष्कर्म के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग को लेकर दिल्ली के राजघाट पर धरने पर बैठी थीं।